जीवन एक महाभारत

"जीवन का महभारत "
जीवन एक महाभारत है,
हर इंसान के जीवन में,
चुनौतियों का कुरुक्षेत्र,
सजा हुआ है,
हम सब इस कुरुक्षेत्र में,
अपने अपने मकसद का,
युद्ध लड रहे हैं ,
कोई विजय श्री पाता है,
कोई वीरगति का आलिंगन,
करता है,
इस महाभारत में
कोई कृष्ण नहीं,
जो धर्म का साथ दें,
कुछ है तो सिर्फ अपना,
विश्वास और आत्मबल,
विजय श्री वही पायेगा,
जो जीवन पर्यंत द्वन्द्व करेगा ।।

Comments

Popular posts from this blog

अवसाद (Dipression) क्या है ?

Mind Shift

Hamari Duniya Hamare LOg