TAJ MAHAL

 INTRODUCTION

ताजमहल शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल के प्रति अपने अत्यधिक प्रेम के यादगार प्रतिक चिन्ह के रूप में बनवाया था।   ताजमहल  का निर्माण १६३२ ईसवी में  शुरू हुआ और १६५३ ईसवी में  २३ साल के लम्बे  अंतराल के बाद पूरा हो सका। 

मुग़ल शिल्पकार उस्ताद अहमद लाहैरी के नेतृत्व में २० हजार कामगारों द्वारा कराया गया इसमें कुल  लागत उस समय लगभग २० लाख जो की करीब आज ८२७ मिलियन डालर और ५३ अरब रुपये हैं। 

एक मिथक यह  भी है की शाहजहां ने उसमे  करने वाले सभी मजदूरों का हाथ कटवा दिया था।    

LOCATION (स्थित ) : 

ताजमहल भारत के राज्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे स्थित है , यह मुग़ल कालीन शिल्पकारिता का बेहतरीन नमूना है। 

MUMTAJ MAHAL-SHAHJAHAN (मुमताज महल -शाहजहां ) :



शाहजहां और मुमताज महल की प्रेम कहानी  इतिहास के पन्नों में सदैव के लिए दर्ज हो गयी , खुर्रम उर्फ़ शाहजहां ने १६१२ ईसवी में अर्जुमंद बानो बेगम ( मुमताज महल ) की  खूबसूरती से  प्रेरित होकर निकाह किया  था।  .. 

ताजमहल बेमिसाल: 


दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों , कलाकृतियों में ताजमहल एक है , दुनिया का  सातवां अजूबा के नाम से  ताजमहल जाना जाता है।  ताजमहल की दीवारों पर बेहद खूबसूरत नक्काशी की है।  इस भब्य स्मारक को बनाने में छोटे छोटे पहलुओं को ध्यान में रखकर इसे बेहद आकर्षित और शाही डिजाइन दी गयी है , इसलिए मुग़ल काल में बनी  यह ऐतिहासिक धरोहर , विश्व प्रसिद्द धरोहरों की सूचि में शामिल है। 

ताजमहल के कई भाग हैं :-

ताजमहल का मुख्य प्रवेश द्वार 

ताजमहल उद्यान 

ताजमहल संग्रहालय 

ताजमहल के अंदर बनी मस्जिद 

बेगम मुमताज महल का मकबरा और कब्र 

ताजमहल के चारों कोनो पर बानी खूबसूरत मीनारें 

ताजमहल के ऊपर बना सुन्दर कलश 

ताजमहल में सुन्दर लिखे गए लेख 

CONCLUSION (उपसंहार ):



ताजमहल, अपनी अद्भुत वास्तुकला और सुंदरता के वजह से पूरी दुनिया में मशहूर है।  इसकी विशालता और खूबसूरती को देखने दुनिया के कोने कोने से पर्यटक यहाँ आते हैं और इसकी खूबसूरती और कलाकृति की सराहना करते हैं।  दुनिया के सात अजूबों में एक शाहजहां और मुमताज की बेमिसाल मोहब्बत का प्रतिक मन जाने वाला ताजमहल दुनिया के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से भी एक है। 




Comments

Popular posts from this blog

"बेबसी "

Mind Shift